मेरठ, दिसम्बर 1 -- नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने रविवार को दिल्ली रोड पर मेहताब सिनेमा से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सोमवार को नालों के ऊपर बने चबूतरों को तोड़ा जाएगा। रविवार सुबह 11 बजे नगर निगम की टीम और यातायात पुलिस मेहताब सिनेमा पहुंची। दोनों ओर से अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। मछेरान में खुले में मछली बेच रहे मीट कारोबारियों को भी चेताया। दोपहिया वाहन पर सामान बेच रहे लोगों को अंदर कराया। रेलवे रोड तक अतिक्रमण को पुलिस ने हटाया। सोमवार को नालों के ऊपर चबूतरों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। उधर, कार्यवाहक यातायात प्रभारी लालसा पांडे ने बताया कि सोमवार को मेहताब सिनेमा हॉल से मेट्रो प्लाजा तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण किया तो जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.