सहारनपुर, मार्च 7 -- गंगोह श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में रामतीर्थ कॉलोनी स्थित नौदुर्गा मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ मेहंदी श्याम नाम की कार्यक्रम से हुआ। बाबा बंशीवालों की कीर्तन मंडली द्वारा श्याम भजनों से गूंजायमान भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने बाबा श्याम के पावन नाम की मेहंदी रचाई। राजनंदिनी बंसल, प्रियंका शर्मा, वर्तिका चौधरी, रजनी गर्ग, पायल बंसल, अलका शर्मा, चारु जिंदल, ईशा कौशल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। भजन संध्या का संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया। रविशंकर गर्ग, श्रवण शर्मा, अशोक गर्ग, राकेश शर्मा, उदित गर्ग, शिवम गर्ग आदि का सहयोग रहा। 7 मार्च शुक्रवार को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी और 8 मार्च को एक शाम बाबा श्याम के नाम में बाबा को रिझाने के साथ ही रंगबिरंगे पुष्पों से होली खेली जाएगी।

हिंद...