मेरठ, अक्टूबर 10 -- दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा स्थित भगवती कॉलेज में गुरुवार को करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशन विभाग और विधि विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर महिला शिक्षिकाओं और साथी छात्राओं के हाथों पर मेहंदी लगाई। कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्राचार्य डा. संजीव कुमार अग्रवाल, शैली पिपलानी, सुमन लता, डा.रूपम ने जज की भूमिका निभाते हुए छात्रा नमिता को प्रथम, सृष्टि को द्वितीय, रश्मि राणा और अबीदा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान देते हुए विजेता घोषित किया। कार्यक्रम संयोजिका डा. अनीता कांबोज रही। इस दौरान डा. राजीव कुमार, सुशील कुमार शर्मा,डा.अलका शर्मा, डा. अनीता, सिमरन, डा. संजन कांबोज, विनीता सिंह, डा. सरला, आशा रानी, अर्चना मिश्रा, सुनीता सिंह...