नैमिषारण्य (सीतापुर), नवम्बर 27 -- यूपी के सीतापुर में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक दूल्हा शादी करके दुल्हन लाया था। घर में दुल्हन के आने से सभी खुश थे। लेकिन ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। दुल्हन के हाथों के अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसने अपना रंग दिखा दिया। रात के अंधेरे में दुल्हन ने खेला कर दिया। दूल्हे और उसके घर वालों को जब दुल्हन की असलियत की जानकारी हुई तो वह माथा पकड़कर रोने लगे। दरअसल दुल्हन शादी के दो दिन बाद घर से सारे जेवरात लेकर फरार हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। पति की तहरीर पर नैमिषारण्य पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है। नैमिषारण्य के बकैनिया निवासी गोविंद के मुताबिक 24 नवंबर को उसकी शादी संत कबीरनगर के काली जगदीशपुर की मंजू के साथ हुई थी। वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद...