नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मेहंदी 16 शृंगार का हिस्सा है। भारतीय महिलाएं इसे कई मौकों पर अलग-अलग वजहों से लगाती हैं। सावन के महीने में लड़कियों के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजती है। तीज पर शादीशुदा महिलाओं की पूजा मेहंदी बिना अधूरी रहती है। रक्षाबंधन पर इसे बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं तो करवाचौथ पर सुहागनों के हाथ पर मेहंदी होनी जरूरी है। इतना ही नहीं माना जाता है कि मेहंदी में औषधीय गुण होते हैं जब यह आपके शरीर को स्पर्श करती है तो कई तरह से फायदा करती है। बहाना कोई भी हो अगर आप मेहंदी के शौकीन हैं तो यहां आपके सुंदर डिजाइन्स हैं।सावन में मेहंदी का महत्व मेहंदी हर धर्म की महिलाएं पसंद करती हैं। इसे हाथों पर सजाना कई लोगों का शौक होता है। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। माना जाता है कि गर्मी के बाद जब बारिश होती हो तो मेहंदी लगाना...