संवाददाता, अप्रैल 28 -- लखनऊ के गोसाईंगंज के एक गांव में शनिवार रात मेहंदी समारोह में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ आई थी। देर रात किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को रोक लिया। विरोध करने पर पीड़िता को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह से आरोपितों से छूटने के बाद पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। रविवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान व साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। घिनौनी करतूत के बाद आरोपितों...