कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के मौके पर मेहंदीघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घाटों की साफ-सफाई, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, बैरियर व्यवस्था और यातायात डायवर्जन सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुदृढ़ करने और बचाव दल को अलर्ट मोड में रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शुक्रवार शाम निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की। स्वच्छता बनाए रखने के लिए घाटों पर सफाई दलों की तैनाती की जाएगी और अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और सुविधा ...