सीवान, मार्च 9 -- सिसवन, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में मेहंदर महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद कविता सिंह व डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने किया। मेहंदार को पर्यटन मानचित्र पर लाने को लेकर 2017 से मेहंदार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कई नामी-गिरामी कलाकारों से सजी महफिल का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। वैसे तो महोत्सव दो बजे शुरू हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य कार्यक्रम दो घंटे लेट शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नीतू नवगीत के शिव भजन व होली गीत से हुआ। राधा सिन्हा ग्रुप द्वारा शिवाष्टकम पर नृत्य व शिव विवाह के बाद बिहार गौरव पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। दूसरी ओर शंभू शिखर ने अपने हर्ष व्यंग्य से सभी लोगों को हंसते रहे। अपूर्व प्रियदर्शी के नृत्य व संगीत ने सब...