नवादा, मई 13 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि मेसकौर थाना क्षेत्र के बिसियाइत गांव के धोबनी टोला में 42 वर्षीय सत्येन्द्र मांझी की हत्या के बाद सोमवार को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नेहा कुमारी आदि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जिला कल्याण पदाधिकारी ने मृतक की पत्नी जयंती देवी व उनके बच्चों से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही कल्याण विभाग से मिलने वाली सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को साढ़े आठ लाख रुपये, विधवा को साढ़े सात हजार रुपये पेंशन व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। लिहाजा 4 लाख 25 हजार रुपये जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद शेष 4 लाख 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। विधवा जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.