बोकारो, अप्रैल 11 -- बेरमो, प्रतिनिधि। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ *भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बेरमो में अनेक स्थानों पर उन्हें याद किया जाएगा। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण दिन पर मीन राशि से सूर्य मेष राशि में प्रवेश का काल होने का कारण मेष संक्रांति भी है। 14 या 15 अप्रैल को सूर्य की उत्तरायण की आधी दूरी तय हो जाती है। इसी दिन से खरमास शेष हो जाता है। वैशाखी : यह त्योहार उत्तर भारत सहित पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित अन्य कई जगहों में इसी 14 या 15 अप्रैल को मनाया जाता है। नई फसल आ जाने की खुशी में विशेष कर सिख समुदाय इसे धूमधाम से मनाते हैं। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस कारण वैशाखी ज्यादा ही महत्व है। सतुआन : मेष संक्रांति के दिन ही सतुआन या सतुआनी के नाम से यह पर्व गर्मी ...