नूंह, मार्च 18 -- अपराध शाखा तावडू और पशु तस्करों के बीच मंगलवार तड़के चार बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस की टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग की। साथ ही कांच के बोतल भी फेंकी। जवाबी कार्रवाई के पुलिस की गोली से तीन पशु तस्कर घायल हो गए। उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान गांव खड़कड़ी निवासी वारिश, खोई बसई निवासी रफीक और भुतलाका निवासी रहमान के रूप मे हुई है। इनके पैर में गोली लगी है। आरोपियों से कब्जा से एक 12 बोर बंदूक, 11 कारतूस, दो खाली खोल, एक देसी कट्टा, 4 खाली खोल, एक चाकू, पांच गाय व एक टाटा 407 बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.