फरीदाबाद, जून 9 -- नूंह,। प्रदेश के पिछड़े जिले नूंह (मेवात) की परंपरागत कला, हथकरघा और स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने के लिए तावडू में हुनर हाट स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और पर्यटन को बढ़वा मिलेगा। ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। शुक्रवार को मेवात विकास प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस योजना को मंजूरी दे चुके हैं। हुनर हाट पर खर्च किए जाए गए 81 लाख शुक्रवार को जिला मुख्यालय नूंह में हुई मेवात विकास बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए 81.34 लाख रुपये के बजट को भी मंजूरी दे दी है। इस हुनर हाट को गुरुग्राम के नजदीक तावडू ब्लॉक के गांव जाफराबाद में स्थापित किया जाएगा। बहरहाल, यह निर्णय न केवल कारीगरों को एक मंच देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में आर्थिक ...