प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड केवटइया का रहने वाला 35 वर्षीय संजय सरोज लखनऊ में चाट की दुकान लगाता था। वह दो दिन पहले घर आया और गुरुवार शाम मदाफरपुर में मेला देखने पहुंच गया। शाम को मेले से गांव के ही धर्मेंद्र के साथ घर जा रहा था। गांव के बाहर ही वह उसकी बाइक से उतर गया। परिजन रात में उसकी तलाश करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पाया गया। ग्रामीणों में मेले से लौटते समय उसके शराब के नशे में होने की चर्चा है। एसओ धनंजय राय ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। लोग बता रहे कि मेले में उसने शराब ज्यादा पी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.