हाथरस, सितम्बर 1 -- हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज में दूर-दराज से खेल-तमाशे, झूला और दुकानदारों के साथ ही मेले आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। अगर किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो उसे तुरंत ही मेले में इलाज और उपचार मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला परिसर में कैंप लगाया है। यह स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे संचालित रहेगा। कैंप में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। 27 अगस्त से शुभारंभ हुए ब्रज क्षेत्र के एतिहासिक मेला श्रीदाऊजी महाराज का 17 सितंबर को समापन होगा। लगभग 22 दिन तक चलने वाले इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दाऊजी महाराज के दर्शन करने और मेले में रात्रि में आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन, पंजाबी दरबार, कुश्ती दंगल जैसे बड़े कार्यक्रमों को देखने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.