मऊ, अक्टूबर 13 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत चकऊथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम-रावण के बीच भीषण युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। जिसे देख श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मंचन के बाद पुतला दहन के दौरान आकाश पटाखों की गूंज से गूंज उठा। मेले में सैकड़ों दुकानों पर जलेबी, खिलौने, गुब्बारे और झूले सजे रहे, जिनका लोगों ने देर रात तक भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र उर्फ पप्पू राय, संयोजक रामविलास चौबे, व्यवस्थापक सुरेन्द्र यादव, जयप्रकाश उर्फ जेपी, गुड्डू राय, धनंजय विश्वकर्मा, पुजारी सुरेंद्र चौबे, सुधाकर राय, राजू विश्वकर्मा, सत्यजीत राय और अजय राय सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.