गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवददाता। सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के कई महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं को अपना पेशेवर करियर शुरू करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मिला। मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. संजय अरोड़ा ने विभिन्न कंपनियों के स्टालों का अवलोकन किया। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों व नियोक्ताओं से बातचीत की। मेला प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र मलिक के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका सूक्ष्म समन्वय नोडल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. प्राची गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन के तकनीकी और लॉजिस्टिक संचालन को एम वर्ल्ड ऑफ एडुटेक की टीम ने संभाला। ताकि उद्योग और छात्रों के बीच संवाद सुचारू रूप से हो ...