रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के समापन को अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। रविवार को मेले के संपन्न होने से पहले शुक्रवार को काफी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ गीता प्रेस प्रकाशन के स्टॉल पर रही। मेले में लगे श्रीरामकृष्ण आश्रम के स्टॉल पर रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की भी साहित्यिक और प्रेरकदायक पुस्तकों को खरीदने के लिए लोग उमड़े। इसके अलावा श्रीकबीर ज्ञान प्रकाशन केंद्र पर संत कबीर और मां सद्गुरु पर आधारित किताबें भी लोगों ने पसंद कीं। कार्यक्रम में आज कवि एवं गजलकार हिमकर श्याम के गजल संग्रह दिल बंजारा का लोकार्पण आज किया जाएगा। हिमकर श्याम ने कैंसर से पीड़ित होते हुए भी गजलों के जरिये अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर पाठकों के समक्ष रखा है। कार्यक्रम में फैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.