फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- अमौली। चांदपुर थाना के अमौली कस्बे में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हैरानी की बात यह है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की तैनाती भी की गई थी, इसके बावजूद काफी देर तक मारपीट चलती रही और पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। बवाल के चलते मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले लड़कों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.