रुद्रपुर, फरवरी 24 -- सितारगंज, संवाददाता। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से ग्राम नकुलिया में मंगलवार को बहुउद्देशीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों ने जैविक सब्जियां, गन्ना, जैविक खाद और हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए। उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य वक्ता जैविक उत्पादक किसान सुरेश राणा ने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से की गई खेती समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती एक टिकाऊ कृषि प्रणाली है, जो रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और हानिकारक रसायनों के बिना प्राकृतिक खाद, कंपोस्ट, हरी खाद और फसल चक्र पर आधारित होती है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित होता है। संयोजक महेश मित्तल ने कहा कि रसायनों के स्थान पर ...