बरेली, अगस्त 18 -- फरीदपुर। यात्रियों से खचाखच भरी बस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में श्रद्धालुओं के बीच घुस आई, इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया गया है। फरीदपुर में हाईवे पर श्री अंजनी महाराज एवं प्रभुतानंद सत्संग भवन मंदिर में झांकियां सजाई गई थी। सड़क के दोनों तरफ झांकियां होने की वजह से हाईवे पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया था। अंदर से आने वाले वाहनों को फरीदपुर के बाईपास से निकाला जा रहा था। पुलिस वाहनों का डायवर्जन करने पर जुटी थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़ी डग्गामार बस श्रद्धालुओं की भीड़ को चीरते हुए पहुंच गई। बस को देखकर तमाम श्रद्धालु खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.