प्रयागराज, जनवरी 3 -- तीर्थपुरोहित समाज की बैठक शनिवार को मोरी रोड स्थित पालीवाल कल्पवास आश्रम में हुई। पं. सुभाष पांडेय की अध्यक्षता में कल्पवासियों की समस्या पर विमर्श किया गया। तीर्थपुरोहितों ने कहा, पं. रामनाथ वैद्य और लोकनाथ भारद्वाज के शिविर में पाइपलाइन तक नहीं डाली गई। सेक्टर दो में पंडित राजेश पांडेय के शिविर में सीवर चेंबर ना होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सेक्टर चार से छह तक में नल का कनेक्शन नहीं हुआ है। अजय मिश्र, गोपाल मिश्र, कृष्ण कुमार शर्मा, विवेक तिवारी, आशुतोष पालीवाल, निर्मल शर्मा, सचिन मिश्र, अनुज तिवारी, विजय मिश्र, असीम भारद्वाज, अंजनी भारद्वाज, सुधीर शर्मा, उदय पाडेय, राम बिहारी शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...