कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- मेले में महिलाओं से अश्लील हरकत करते हुए पुलिस ने सगे भाइयों को दौड़ा कर पकड़ा। दोनों भाई महिलाओं को देखकर अश्लील इशारा कर रहे थे। पकड़े गए युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया है। सरायअकिल में शनिवार को मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। दूर-दराज से लोग मेला देखने आए थे। इनमें महिलाओं व लड़कियां भी शामिल थीं। रात को चंद्रशेखर पार्क के समीप मेले में घूम रही महिलाओं से भगौतीगंज मोहल्ला निवासी विजय केसरवानी व उसका भाई संजय केसरवानी अभद्रता कर रहे थे। महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे। एसआई विक्रमचंद्र मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। किसी तरह गली से दोनों को पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सगे भाइयों का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.