प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर सोमवार को मेला स्पेशल सहित दो ट्रेन के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल, प्रयाग से अयोध्या जाने वाली मेला स्पेशल को कंट्रोल की ओर से निरस्त किया गया था। अयोध्या से मुंबई जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट तीन घंटे, मुंबई से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन को आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस करीब 14 मिनट विलंब से पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...