शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- ढाई घाट गंगा तट पर कल्पवास कर रहे साधु-संतों ने मंगलवार को मेला क्षेत्र में स्थान आवंटन को लेकर जिला पंचायत कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साधु-संतों का आरोप था कि जिला पंचायत के एक कर्मचारी ने भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया और उन्हें निर्धारित स्थान नहीं दिया। मेला अध्यक्ष बाबा रामदास बरेली खालसा ने बताया कि जिला पंचायत के प्राइवेट कर्मचारी पिंटू ठेकेदार ने साधु-संतों के लिए तय स्थान अन्य लोगों (गंगा पुत्रों) को दे दिया। इसके विरोध में लगभग 200 साधु-संत एकजुट होकर कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आक्रोश में रेलिंग उखाड़ने का प्रयास भी किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त एसडीएम गजराज सिंह मौके पर पहुंचे और साधु-संतों से...