सीतामढ़ी, मार्च 31 -- सीतामढ़ी, सीतामढ़ी प्रतिनिधि। शहर के मेला रोड की जर्जर सड़क और जलजमाव से स्थानीय लोगों की परेशानी बनी हुई है। हर साल बरसात के दौरान इस सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। समान्य दिनों में भी जर्जर रोड पर बह रहे नाले के पानी से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसमें खासकर स्कूली बच्चों, कामगारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठंड के समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों की बरसात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मानसून के आगमन के साथ ही सड़क की बदहाली और जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। बरसात में सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जहां नगर निगम के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर योजना चयन नहीं होने से सड़क का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.