भदोही, नवम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां के भोरी कजरहवा मेला मैदान में गुरुवार शाम गांव के बीडीसी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। वे 10 वर्षों से बीमारी के कारण परेशान चल रहे थे। सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के भोरी गांव निवासी 42 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद यादव गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। करीब दस वर्षों से वह पेट की बीमारी से परेशान चल रहे थे। कई बार इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। गुरुवार शाम को गांव के कजरहवा मेला की ओर कुछ महिलाएं शौच को गई थी। इस बीच, उनका वहां पर एक चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर परिवार एवं गांव के लोग एकत्रित हो गए। मृतक राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी संजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल...