प्रयागराज, फरवरी 23 -- महाकुम्भ नगर, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ के बेला कछार में बनी पार्किंग में रविवार भोर में सो रहे दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग वाहनों से कुचलकर मौत हो गई। एक हादसे में बस से कुचलकर मुरादाबाद के युवक की जान गई तो दूसरे में क्रेटा कार से कुचलकर बिहार के पश्चिमी चंपारण के श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नागफनी मुरादाबाद का 35 वर्षीय गीतेश सैनी पुत्र सोमपाल अपनी मां नमिता सैनी के साथ संगम स्नान के लिए आया था। शनिवार रात मां और साथ में आए बाकी लोगों के साथ बेला कछार की पार्किंग दो में जमीन पर सो गया। रविवार भोर में पार्किंग में खड़ी बस बैक करते समय गीतेश पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल गीतेश को लोग पास के अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही पार्किंग में सो रहे एक और श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.