देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के साथ-साथ कांवरिया पथ दुम्मा से खिजुरिया गेट एवं श्रद्धालुओं के हॉल्डिंग प्वाइंट यथा शिवगंगा, शिवराम झा चौक, बीएड कॉलेज व मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए बहुउद्येशीय शौचालयों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में 10 जगहों पर स्थल चिन्हित करने का निर्देश अंचलाधिकारी देवघर व मोहनपुर को दिया गया। ताकि बहुउद्येशीय शौचालयों का निर्माण कराया जा सके। साथ ही बहुउद्येशीय शौचालयों में पु...