रिषिकेष, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को नीलकंठ मेला क्षेत्र में तैनाती से पहले सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने शिवभक्तों के साथ मृदु व्यवहार करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बुधवार को लक्ष्मणझूला थाना में आयोजित ब्रीफिंग में सीओ अनुज ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था के चरणबद्ध और सुव्यवस्थित संचालन को भी कहा। उन्होंने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर नियमित निगरानी रखने को निर्देशित किया। किसी भी तरह की घटना की सूचना तत्काल आला अधिकारियों को भी देने को कहा। बताया कि मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में भी भोले भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.