नई दिल्ली, फरवरी 24 -- भाजपा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि उनके हाथों सिर्फ एक हत्या हुई है। जिसे लेकर उन्हें पछतावा भी नहीं है। हालांकि पूर्व सांसद ने कैमरे के सामने खुद बताया कि वह इस केस से कैसे छूट गए। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से लोग मरे थे। आखिर में केस छूट गया। गोंडा कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में मीडिया चैनल एबीपी न्यूज़ को इंटरव्यू दिया। एंकर ने जब उनसे पूछा कि आपने कब-कब गोली चलाई। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, मेरे जीवन में केवल एक अवसर आया है। हमारे दोस्त को हमारे सामने गोली मारी। मैंने देख लिया। हमारे सामने बंदूक लेकर के पलटा तो उस समय मैंने, आप कह सकते हैं कि आत्मरक्षा में कह सक...