नई दिल्ली, जून 1 -- - पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद दर्शन को समझाया नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कृषि मंत्री ही नहीं हैं, बल्कि वह खेती को जी रहे हैं। उनके रोम-रोम में खेती और किसान है। शिवराज सिंह राजधानी दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय स्मारक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता बताई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस वक्त दुनिया के सामने जितनी समस्याएं हैं, उसका समाधान अगर कहीं है तो एकात्म मानव दर्...