नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में शादी करने वाली कई भारतीय महिलाएं भी परेशानी में फंस गई हैं। सरकार के आदेश के अनुसार शुक्रवार को अपनी ससुराल जाने के लिए भारत में अपने घरों से निकली कई महिलाओं को बीएसएफ ने अटारी-बाघा बार्डर पर रोक दिया। बीएसएफ के मुताबिक सरकार ने 48 घंटे की समय सीमा दी थी। इसमें करीब 287 पाकिस्तानी नागरिकों ने सीमा पार करके भारत छोड़ दिया, वहीं 191 भारतीय भी वापस अपने देश लौट आए। एचटी से बात करते हुए 38 वर्षीय भारतीय नागरिक वाशिन जहांगीर ने कहा कि उनका और उनकी बहन का ससुराल पाकिस्तानी शहर कराची में हैं। दो महीने पहले वह अस्थमा का इलाज कराने के लिए पाकिस्तान से अपनी बहन की बेटियों के साथ भारत आईं थीं। अब जब वह वापस जा रही थीं तो बीएसएफ ने भारतीय नागरिक होने के कारण उन्हें पाकिस्तान नहीं...