हमीरपुर, जून 8 -- हमीरपुर। संवाददाता वैवाहिक कार्यक्रम में हुए झगड़े के बाद दुल्हन के जेठ को पुलिस कोतवाली उठा ले गई। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम जहां के तहां रुक गए। सवेरे दुल्हन मंडप छोड़कर जेठ की रिहाई को लेकर थाने पहुंच गई। भाई को पकड़े जाने की वजह से दूल्हे की हालत बयान करते हुए पुलिस से जेठ को छोड़ने की गुहार लगाई ताकि उसकी शादी संपन्न हो सके। बांदा शहर के ज्योति नगर से शनिवार की रात कस्बे के गेस्ट हाउस में साजन तालाब निवासी भोला निषाद की पुत्री की बारात आई थी। रात में कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के जेठ को उठाकर कोतवाली ले गई। इस वजह से वैवाहिक कार्यक्रम रुक गया। सवेरे भी शादी वाले घर में खुशियों की जगह दुल्हन के जेठ को पकड़े जाने की वजह से खामोशी छाई हुई थी। जिससे दुल्हन की विदाई अटक गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.