बुलंदशहर, अगस्त 9 -- परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नगला सुमाली ब्लॉक की छात्राओं ने देश के सैनिकों के नाम अपने हाथ से विद्यालय में राखियां बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे के माध्यम से देश के सैनिकों को भेजी गई। कक्षा 5 से भारती कुमारी, रेनू कुमारी, महक कुमारी, इच्छा कुमारी, ज्योति कुमारी, लवली कुमारी, छवि कुमारी, कक्षा 4 से हिमांशी कुमारी, रिचा कुमारी, दिव्या कुमारी, नैना कुमारी, भावना कुमारी, ज्योति कुमारी तथा कक्षा तीन से ट्विंकल कुमारी एवं लवली कुमारी ने अपने हाथ से राखियां बना कर देश के सैनिकों के सलामती और खुशहाली के लिए राखियां बनाकर भेजी हैं। प्रधानाध्यापक सोमेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सरला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.