आगरा, दिसम्बर 5 -- भारतीय जनता पार्टी के अछनेरा देहात मंडल अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह की एक फेसबुक पोस्ट ने आगरा जिले में सियासी हलचल मचा दी है। मंडल अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पोस्ट में न सिर्फ अपनी जान को खतरा बताया, बल्कि सीधे जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह दिया कि मेरी मौत का जिम्मेदार होंगे। हालांकि, बाद में यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा ली गई, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए हैं। मंडल अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह की वायरल हुई पोस्ट के स्क्रीनशॉट में लिखा गया था कि आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं। मेरी मौत के जिम्मेदार जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया होंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष पर दलालों के साथ मिले होने का गंभीर आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- रोप-वे से बांके बिहारी के दर्शन; 270 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर, DPR की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.