ग्वालियर, मई 13 -- मध्य प्रदेश के चंदेरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को एक विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया गया है। पुलिस ने डग्गीराजा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डग्गीराजा ने कहा था कि मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा। मेरी एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे। उनका बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। सुबह से ही उनके घर के बाहर पुलिस तैनात थी। इस दौरान वह घर से चकमा देकर बाहर निकल गए। जैसे ही पुलिस को पता चला कि नेता जी निकल गए तो उनका पीछा शुरू कर दिया गया। आखिरकार पुलिस ने शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के बरतूला गांव से गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को पकड़ लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.