नई दिल्ली, फरवरी 23 -- सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बेवजह की टिप्पणी करने पर मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ता मैथ्यूज नेदुमपरा को जमकर फटकार लगाई। सीजेआई ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, मेरी अदालत में दुर्व्यवहार मत कीजिए, आपने अपना व्यवहार नहीं सुधारा को कड़ी कार्रवाई करेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कोलेजियम सिस्टम को चुनौती देने और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को बहाल करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। सीजेआई ने कहा की ऐसी कोई याचिका रजिस्ट्री में लंबित नहीं है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मैथ्यूज नेदुमपरा ने कहा 'जब अडानी और अंबानी से जुड़े मामलों के लिए संविधान पीठ गठित की जाती है, लेकिन आम आदमी से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं हो रही।' सीजेआई अधिवक्ता नेदुमपरा की इस दलील पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.