लखीसराय, फरवरी 17 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधिद्ध। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता में लखीसराय जिला के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रखंडों के ऐसे ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की पहचान करना था। जो अब तक व्यापक रूप से प्रकाश में नहीं आ सके हैं। इसी कड़ी में बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 निवासी विनय कुमार झा के पुत्र दिग्विजय कुमार ने बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी, छायाचित्र एवं वीडियो प्रस्तुति के साथ अपनी प्रविष्टि भेजी थी। उनकी प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला...