पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब विकास कार्यक्रम मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के तहत सभी एडीओ पंचायत, कंसलटिंग इंजीनियर, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, खंड प्रेरक से निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराए जाने की निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है की ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को पूरी तरह से संतृप्त करने के लिए शासन निर्देशित कर रहा है। चयनित तालाब में तालाबों के आसपास स्थित कूड़ा डंपिंग और तालाबों में गिरने वाली नदियों के ग्रे वॉटर प्रबंधन के लिए आवश्यक परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड से 10-10 ग्राम पंचायत का चयन किया जाना है, जिनकी आबादी 5000 से अधिक है। चयनित ग्राम पंचायत के तालाबों का डीपीआर और एस्ट...