रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ऑड्रे हाउस में हुआ। हैदराबाद के फिल्म निर्देशक आनंद सागर, रांची के राजीव सिन्हा, मासकॉम की एचओडी नेहा तिवारी आदि ने इसका उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने आयोजक कुमार विवेक और कुमार विशाल की पहल की सराहना की। फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग स्क्रीनिंग झारखंड में बनी चर्चित फिल्म ह्यूमस इन द लूप से की गई। 74 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन अरुन्या सिन्हा ने किया है। फिल्म के निर्माता बीजू टोप्पो ने फिल्म पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल है। इसमें आदिवासी जीवन दर्शन, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के मिक्स तथा झारखंड की खूबसूरत वादियों की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा, सौरव सुमन झा व सहाब द्वारा तैयार किए गए झारखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.