गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा। सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने संबंधी रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का ठहराव कोविड-19 के समय से ही बंद कर दिया गया था। उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग स्थानीय जनता लगातार कर रही थी। सांसद ने लोकसभा में शून्य काल व नियम 377 के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग की थी। सांसद ने बताया कि उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर मेराल रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर सिंगरोली-पटना एक्सप्रेस के विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.