गढ़वा, फरवरी 15 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के पचफेड़ी स्थित संखड़िया पहाड़ी पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलशयात्रा और महायज्ञ के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर मंदिर के प्रांगण में आचार्य पंडित रामनाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के अलावा कलश संकल्प के साथ किया गया। आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा पचपेड़ी संखड़िया पहाड़ी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गटियरवा गांव स्थित नदी पर पहुंची और वरुण पूजन करते हुए कलश में जल भरकर पुनः संखड़िया यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैं...