गढ़वा, सितम्बर 12 -- गढ़वा। मेराल प्रखंड में इन दोनों हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है। प्रखंड के भौंराहा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए दशरथ यादव के तीन बीघा में लगे धान के फसल को बर्बाद कर दिया। किसान दशरथ ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों से कर्ज लेकर बड़ी मेहनत से धान लगाया था। धान में खाद डालने में भी पैसे खर्च हुए थे। एक ही रात में हाथियों के झुंड ने उनके पूरे फसल को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी फसल के भरोसे चलता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगायी है। किसान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में दो दिन हाथियों का झुंड अलग-अलग इलाके में पहुंचकर धान की फसल को पूरी तरह से चट कर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.