गढ़वा, जुलाई 2 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत तिसरटेटूका गांव निवासी आनंद शर्मा की पत्नी 22 वर्षीया मधु देवी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में कुछ काम कर रही थी। उसी बीच सांप से उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...