देवघर, मई 24 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय युवक मेराज अंसारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आते ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव शबाना खातून गुरुवार को पालोजोरी थाना पहुंची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा की यह घटना काफी निंदनीय है। इस घटना के सभी दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए, न्याय दिलाने तक मैं चैन से नहीं बैठूंगी। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लीपापोती नहीं होने दिया जाएगा। कुछ लोग झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोग देश और संविधान के लिए खतरा बने हुए हैं। इस घटना को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलूंगी। इसके साथ ही उन्होंने पालोजोरी की जनता से संयम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.