रामपुर, अप्रैल 30 -- सैफनी में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बाद 14 दिन तक मेरठ में उपचार चला। मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर किशोरी घर पहुंच गई। किशोरी के घर आते ही उसका हालचाल जानने के लिए लोग आए। वहीं,किशोरी के 14 दिन बाद घर आने पर परिजनों के आंखों से आंसू निकल आए। उधर,पुलिस अब किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के घर से गायब होने पर परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का अनाउंसमेंट भी करवाया था। लेकिन,वह वापस नहीं आई। इस बीच बुधवार सुबह गांव का एक ग्रामीण खेतों की तरफ गया तो उसने किशोरी को खेत में पड़ा देखा था। परिजनों के अनुसार किशोरी अर्धनग्न अवस्था में थी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.