बरेली, अगस्त 17 -- मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत (22490) रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले बरेली जंक्शन पहुंच गई। जंक्शन से ट्रेन को निर्धारित समय 10.12 बजे चलाया गया। एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी थी। पांच मिनट का बरेली में ठहराव है। धीरे-धीरे ट्रेन को खड़े हुए करीब 20 मिनट हो गए। यात्रियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। लोको पायलट, रेल कर्मचारी एवं स्टेशन मास्टर से वंदेभारत जैसी वीआईपी ट्रेन को बरेली जंक्शन पर करीब 20 मिनट रोके जाने का कारण पूछा। यात्रियों का कहना था, इतनी देर में ट्रेन तिलहर के आसपास होती। यहां क्यों इतनी देर से खड़ी है। कर्मचारियों ने बताया, ट्रेन की रफ्तार 165 किलोमीटर से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। निर्धारित स्पीड के हिसाब यह ट्रेन 80 से 90 तक चलती है। वैसे भी वन्देभारत एक्सप्रेस हमेशा अ...