मेरठ, फरवरी 7 -- मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अब केवल आधुनिकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की शौर्य गाथा भी जीवंत होगी। शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेरठ स्टेशन के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के मेरठ सिटी स्टेशन से संबंधित एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मेरठ का इतिहास 1857 की क्रांति से गहराई से जुड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया स्टेशन का जो शुरुआती डिज़ाइन तैयार हुआ था, वह आधुनिक तो था लेकिन उसमें मेरठ की ऐतिहासिक विरासत की कमी महसूस हो रही थी। इसे ध्यान में रख रेल मंत्री ने सांसद डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी से विशेष आग्रह किया था कि वे स्थानीय प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों के...