बरेली, अगस्त 18 -- मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत (22490) रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले बरेली जंक्शन पहुंच गई। जंक्शन से ट्रेन को निर्धारित समय 10.12 बजे चलाया गया। इतनी ट्रेन के खड़े रहने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। रविवार की सुबह करीब 9:40 बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर वंदेभारत एक्सप्रेस पहुंची। यहां जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव है। धीरे-धीरे ट्रेन को खड़े हुए करीब 20 मिनट हो गए। यात्रियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। लोको पायलट, रेल कर्मचारी एवं स्टेशन मास्टर से वंदेभारत जैसी वीआईपी ट्रेन को बरेली जंक्शन पर इतनी देर रोके जाने का कारण पूछा। यात्रियों का कहना था, इतनी देर में ट्रेन तिलहर के आसपास होती। यहां क्यों इतनी देर को रोक दिया गया। रेल कर्मचारियों ने बताया, ट्रेन की रफ्तार 165 किलोमीटर से लेकर 180 किलोमीटर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.