मेरठ, अक्टूबर 7 -- पहाड़ों पर पोस्ट मानसून सीजन के पहले सशक्त पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को मेरठ में झमाझम बारिश हुई । दोपहर बाद शुरू हुई बारिश का दौर देर शाम तक चला। रात में भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। आज से बारिश में राहत की उम्मीद है और मौसम साफ हो सकता है। नौ-दस अक्तूबर से पूरे क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। इससे रात के तापमान में व्यापक गिरावट के आसार हैं। वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में बचा मानसून भी अगले हफ्ते पूरी तरह से हट सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक मेरठ में 5.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं से तापमान में कमी आई। रविवार के सापेक्ष दिन में पांच और रात में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिन में तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हु...